नींव संस्था ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चो के साथ मिलकर जलाये दीपक

नींव संस्था द्वारा मेरठ के लालकुर्ती की झुगीयों में रहने वाले बच्चो के साथ मिलकर दीपावली से पहले दीपक जलाकर उजियारा फैलाया व दीपावली को धूम धाम से मनाने का प्रण किया। बच्चो को नींव के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ उपदेश वर्मा ने बताया कि दीपावली आने वाली है , यह त्योहार प्रभु राम चन्द्र जी के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोद्या वापस आने के उपलक्ष्य में वह के प्रजा द्वारा डीप जलाकर मनाया जाता है।यह अवसर पर पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। नींव कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चो ने जय श्री राम के नारे लगाए व भगवान राम की भजन गाए व नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की। डॉ उपदेश ने बताया कि कैसे दीपक जलाकर हम अंधियारे पर उजाले से विजय प्राप्त कर सकते है। इसका मफलब पढ़ने से ज्ञान आता है और अज्ञान रूपी अंधकार
डोर भाग जाता है। नींव संस्था गरीब बच्चो की पढ़ाई को सुचारू चलने व उनको अछि व उपयोगी शिक्षा देने के उद्देशय से चलाई जा रही है। जिसमें विशेष रूप से बच्चो को हिंदी अंग्रेजी व गणित का ज्ञान कराया जाता है | जिससे की गरीब व बेसहारा बच्चे भी पैसों के आभाव में शिक्षा से वंचित न हो पाए वरन पढ़ लिख कर नए भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता करे | नीव संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ० उपदेश वर्मा जी जो की आई आई टी दिल्ली के व प्रिंसटोन विश्विद्यालय अमरीका के पुरातन छात्र भी रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे | इस अवसर पर नीव संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता हरी दत्त वर्मा जी , उपाध्यक्ष प्रोफ बीरपाल जी, खजांची प्रोफ अनिल मालिक जी ,मुसाफिर संस्था के अध्यक्ष डॉ विक्रांत जावलजी, मनीष मिश्र जी, प्रोफ संजीव, प्रोफ अनुज ,प्रोफ सचिन जी , श्री दुर्गेश जी शुभम जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे व नीव संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंशा की |
डॉ० उपदेश वर्मा
राष्ट्रीय समन्वयक नीव
पुरातन छात्र – आई आई टी दिल्ली व प्रिंसटोन विश्विद्यालय अमरीका
www.neeviit.org
7599182718