झुग्गियों के बच्चो में विज्ञान के मॉडलों की सहायता से जगाई शिक्षा की लौ

रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ की नीव संस्था के साथ मिलकर 

शिक्षा के प्रति उजियारा फैला रहा है।

अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस बात को रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज की प्रचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी और नीव फाउंडेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. उपदेश वर्मा ,और जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी , डॉ.गरिमा पुंडीर ने सच साबित कर दिखाया है। आज दोनों संस्थाओ द्वारा लालकुर्ती की झुग्गियों के बच्चो को रघुनाथ महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा विज्ञान के चलित मॉडल के द्वारा

जंतुविज्ञान विभाग की छात्राओ ने डॉ.गरिमा पुंडीर के निर्देशन में विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को बड़ी आसानी से समझाया गया। -दो

ग्रुप बनाये गए जिनमे ग्रुप ए में शामिल अदिति ,मुस्कान,साक्षी ,अंजली ने राष्ट्र के विभिन्न चिन्ह के द्वारा बच्चो को शिखाया और सभी बच्चों को मोडल के द्वारा राष्ट्रीय चिन्ह , राष्ट्रीय गीत , और राष्ट्रीय गान की भी जानकारी दी। बी ग्रुप मे शामिल प्रिया ,छाया ,विदुषा ने वाटर सायकिल के मॉडल के द्वारा बच्चौ को वर्षा होने का कारण समझाया। सी ग्रुप में शामिल आकांक्षा,देवांशी,कामाक्षी,रिया ने रेस्पिरेटरी सिस्टम के माध्यम से बच्चो को शरीर के ब्रिथिंग मैकेनिज्म का पता चल पाया। ग्रुप डी में शामिल अवंतिका, पूर्वा ,अल्कामा ने सोलर सिस्टम और अंतिम ग्रुप में शामिल इलमा, निकिता, प्रवी, प्रीति ने प्रस्तुत किया हार्ट मॉडल जिसके द्वारा बच्चो को शरीर का रक्त संचार समजाया। 

कार्यक्रम सफल रहा जिसके द्वारा बच्चो को प्रसन्नता मिली। यह कार्यक्रम अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम को सफल बनाने में नींव के अधयक्ष हरिदत्त वर्मा, इंजीनियर मनीष मिश्रा, राहुल, प्रोफ रिज़वान अहमद , रीना तोमर, प्रोफ शैलेन्द्र, प्रोफेसर सीमा जैन,डॉक्टर शशिबाला, प्रियंका, डॉ. संगीता ,कुमारी स्वेतिमा , दुर्गेश, और मनोज का सहयोग रहा|

भवदीय

*डॉ उपदेश वर्मा*

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नींव

7599182718

www.neeviit.org