नींव संस्था व चौधरी चरण सिंह विश्वविधयालय की साहित्यिक संस्कृत परिषद ने मिलकर ग्राम छज्जुपुर में नींव कक्षाओं के बच्चो की माताओं व अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किये

नींव संस्था जो कि आई आई टी के पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा संचालित की जाती है का MoU चौधरी चरण सिंह विश्वविधयालय के साथ सामाजिक विस्तार गतिविधियाँ व स्किल डेवलपमेंट के लिए किया गया है। उसी MoU के तहत आज नींव संस्था व चौधरी चरण सिंह विश्वविधयालय की साहित्यिक व सांस्कृतिक परिषद के द्वारा मेरठ के ग्राम छज्जूपुर ग्रामीण महिलाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। द उपदेश वर्मा नींव के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि कैसे वो घर के काम के साथ साथ अपने लिए भी समय निकले । प्रोफ नीलू जैन गुप्ता व प्रोफ अलका गुप्ता जी ने खाली समय में योग करने के तरीके सिखाये । व समय समय पर कुछ मनोरंजन के कार्यक्रम जैसे नृत्य , खेल , कविताये ,कहनिया इत्यादि को भी आने रोज के काम के साथ करने के फायदे बताए। ग्रामीण महिलाओं को बताया कि कैसे एक महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। हमारी राज्यपाल व कुलपति भी महिला ही है। ग्रामीण महिलाओं ने लोकगीत गए व सभी ने म्यूजिकल चेयर खेल में प्रतिभाग किया। 3 कैटेगरी में महिलाओं को बांटा गया जिसमें 50 से जायद उम्र की मालाओ की विजेता श्रीमती गुड्डी रही, 35 से 50 की महिलाओं की विजेता श्रीमती हेमलता रही व 35 से नीचे उम्र की विजेता रही कुमारी नीशू चौधरी। सभी को विश्वविधालय की तरफ से इनाम व मोमेंटो प्रदान किया गया। अंत में सभी बच्चो व महिलाओं को जलपान कराया गया। सभी महिलाओं ने ये प्रण किया कि वो हमेशा आने बच्चो को अछे से पढ़ाएंगी व खुद भी पड़ेंगी। नींव संस्था ने गरीब बच्चो की पढ़ाई को सुचारू चलने व उपयोगी शिक्षा देने प्रदान करने हेतु परतापुर के छज्जूपुर ग्राम में नींव कक्षाएं चलाई जाती है। कार्यक्रम में नींव के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ उपदेश वर्मा, विश्वविधयालय की प्रोफ नीलू जैन गुप्ता, प्रोफ अलका गुप्ता साहित्यिक व सांस्कृतिक परिषद के बहुत से छात्र छात्रएं , उद्गम के अध्यक्ष श्री दुर्गेश जी,राहुल जी,प्राचार्य श्री के पी सिंह जी व अन्य सम्भ्रांत ग्रामीणों महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर नीव संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता हरी दत्त वर्मा जी ने भी बच्चो से शपथ दिलवाई की हमेशा साफ सफाई रखेंगे व पर्यावरण को भी पेड़ लगाकर स्वस्थ रखेंगे। महिकाओं ने नीव संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंशा की |
डॉ० उपदेश वर्मा
राष्ट्रीय समन्वयक नीव
पुरातन छात्र – आई आई टी दिल्ली व प्रिंसटोन विश्विद्यालय अमरीका